Lok Sabha Elections 2024: अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति ईरानी ने दाखिल किया नामांकन, रोड शो के दौरान मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव रहे मौजूद

Edited By Anil Kapoor,Updated: 29 Apr, 2024 02:38 PM

smriti irani filed nomination from amethi lok sabha seat

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने सोमवार को अमेठी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। ईरानी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और अन्य नेताओं के साथ, पर्चा दाखिल करने से पहले गौरीगंज में भाजपा...

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने सोमवार को अमेठी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। ईरानी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और अन्य नेताओं के साथ, पर्चा दाखिल करने से पहले गौरीगंज में भाजपा कार्यालय से एक रोड शो किया। जिलाधिकारी के आदेश पर रोड शो को कलेक्ट्रेट से करीब 200 मीटर पहले ही रोक दिया गया, जहां से ईरानी पर्चा दाखिल करने गयीं। रोड शो में उत्तर प्रदेश के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और ईरानी के पति जुबिन ईरानी भी शामिल हुए। स्मृति ईरानी ने पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराकर गांधी परिवार और कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी सीट जीती थी। कांग्रेस ने अभी तक इस सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। हालांकि यहां पार्टीजनों का मानना है कि राहुल गांधी फिर से इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। अमेठी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है।

कांग्रेस का कोई उम्मीदवार यहां नहीं आ रहा: CM मोहन यादव
मिली जानकारी के मुताबिक, रोड शो के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस का कोई प्रत्याशी यहां नहीं आ रहा है। मुझे मालूम पड़ा है बड़ी संख्या में यहां यदुवंशी भी रहते हैं। मैं सभी यदुवंशियों से कहना चाहता हूं आप सब भाग्यशाली हो, 5 हजार साल पहले भी भगवान कृष्ण ने धर्म के लिए पूरा जीवन कुर्बान किया था। पूरे जीवन धर्म की लड़ाई लड़ी। आज हमारे सामने पुनः वो समय आया है। जब भगवान राम का आनंद आया है।

गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है अमेठी लोकसभा सीट
उल्लेखनीय है कि अमेठी लोकसभा सीट गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है। 1980  से इस सीट पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा रहा है। उनकी मौत के बाद अमेठी सीट पर हुए उपचुनाव में राजीव गांधी ने जीत हासिल की। राजीव 1981 से लेकर 1991 तक यहां से सांसद रहे। उनके निधन के बाद कांग्रेस के सतीश शर्मा यहां से 1991 से लेकर 1998 तक सांसद रहे। 1998 में भाजपा के संजय सिंह ने सतीश शर्मा को चुनाव में शिकस्त दी। लेकिन 1999 में राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी ने संजय सिंह को चुनाव में हराया और 1999-2004 तक अमेठी की सांसद बनी रहीं। इसके बाद 2004 से 2014 तक तीन बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के सांसद बने, हालांकि 2019 के आम चुनाव में ईस्मृत ईरानी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हरा कर भगवा पताका फहराया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!