सुहागरात पर दूल्हे का इंतजार कर रही थी दुल्हन, नपुंसक पति ने कर डाला एेसा काम

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Nov, 2018 01:28 PM

the impotent husband on honeymoon friend sent to wife

उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट की आशियानी कॉलोनी में एक एेसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। जहां शादी के बाद सुहागरात की रात को नपुंसक पति ने अपनी जगह पत्नी के कमरे में अपने दोस्त को भेज दिया।

मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट की आशियानी कॉलोनी में एक एेसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। जहां शादी के बाद सुहागरात की रात को नपुंसक पति ने अपनी जगह पत्नी के कमरे में अपने दोस्त को भेज दिया। जब दुल्हन को इस बात का पता चला तो उसके पति जबरदस्ती दुल्हन पर दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। आरोपी पति ने इसलिए एेसा किया ताकि उसका पर्दाफाश ना हो।

जानकारी मुताबिक लिसाड़ी गेट के बांसों वाली गली निवासी एक युवती का निकाह 10 नवंबर को आशियाना कालोनी में हुआ था। युवक का परिवार काफी रसूखदार है और उनका एक स्कूल भी है। सुहागरात को दुल्हन के पास दूल्हे ने अपने एक दोस्त को भेज दिया। दुल्हन ने इसका विरोध किया और परिजनों को जानकारी दी। गुरुवार को दुल्हन के मायके वाले पहुंचे तो पंचायत बैठी और घंटों तक विवाद चला। आखिरकार 2 लाख रुपए और सामान वापस लौटाने के बाद पंचायत ने दोनों का तलाक करा दिया।

इस मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को भी दे दी। सूचना मिलते ही डॉयल-100 की गाड़ी वहां पहुंच गई। हालांकि पंचायत के लोगों ने पुलिस को पूरा मामला बताया और कहा कि मामला पारिवारिक है। पंचायत ही फैसला करा रही है। इसके बाद डॉयल-100 की गाड़ी लेकर पुलिसकर्मी वापस लौट गए। रात को फैसला होने के बाद दूल्हा और उसके परिजनों को छोड़ दिया गया। इसके बाद पंचायत ने दोनों का तलाक कराया। रात करीब 10.30 बजे तक पंचायत चली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!