उपचुनाव के बाद बोले अखिलेश-पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाए 2022 में बनेगी सरकार

Edited By Ramkesh,Updated: 11 Nov, 2020 06:50 PM

the government will form the akhilesh party policies in 2022

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में जनता द्वारा समर्थन देने वाले मतदाताओं के प्रति आभार जताया है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में जनता द्वारा समर्थन देने वाले मतदाताओं के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम और निष्ठा से काम करने, समाजवादी सरकार के कामों एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर, गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सक्रिय होने को भी कहा।

 उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथस्तर तक मजबूती देकर ही हम झूठ, फरेब और धांधली की राजनीति का मुकाबला कर सकेंगे। हमारा एजेंडा प्रदेश के सर्वतोमुखी विकास का है और इसके लिए 2022 में समाजवादी सरकार बनाना आवश्यक है। यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय में आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार लोकतंत्र को रौंदने में लगी है। मतदान में धांधली से मतदाता के अधिकार पर चोट पहुंचती है। इससे लोकतंत्र की पवित्रता नष्ट होती है। हमें इन स्थितियों के प्रति सावधान रहना है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!