आग के तांडव ने 151 लोगों के सर से छीन लिया छत, CM योगी का निर्देश, पीड़ितों की हर संभव की जाए मदद

Edited By Ramkesh,Updated: 06 Apr, 2025 03:55 PM

the fire took away the roof from the heads of 151 people

जनपद में लगी आग सब कुछ तबाह कर दिया आग लगभग 31 घरों को अपने आगोश में ले लिया और करीब 155 लोगों के सर छत का साया उठा दिया। चित्रकूट में हुए  भीषण अग्निकांड का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा संज्ञान लेने के बाद प्रयागराज जोन के एडीजी भानु भास्कर...

चित्रकूट: जनपद में लगी आग सब कुछ तबाह कर दिया आग लगभग 31 घरों को अपने आगोश में ले लिया और करीब 155 लोगों के सर छत का साया उठा दिया। चित्रकूट में हुए  भीषण अग्निकांड का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा संज्ञान लेने के बाद प्रयागराज जोन के एडीजी भानु भास्कर घटनास्थल का निरीक्षण करने चित्रकूट पहुंचे हैं।

PunjabKesari
                               पीड़ित परिजनों से बात करते अधिकारी 

जहां उन्होंने अग्नि पीड़ितों से मुलाकात कर उनके रहने खाने का इंतजाम का जायजा लिया है इसके साथ ही खुद अपने हाथों से अग्नि पीड़ित परिवार को अपने हाथों से खाना खिलाया है एडीजी भानु भास्कर ने बताया है कि आग लगने की सूचना मिलते ही 8 फायर टैंकर घटनास्थल पर भेजे गए थे जो कड़ी में मशक्कत के बाद अब आग पर काबू पा लिया गया है।

PunjabKesari
                                             अग्निकांड में पीड़ित व्यक्ति 

उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में 31 घर के डेढ़ सौ लोग प्रभावित हुए हैं जिसमें आग बुझाते समय कुछ लोग हल्के झुलस गए हैं जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है आग लगने के का कारण पता चला है कि महुआ के पत्ते में किसी ने आग लगा दिया था जो आग खेतों की तरफ से घरों में पहुंच गई थी जो ज्यादातर कच्चे घरों पर आग लगी हुई थी।

उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तीन थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे थे और लोगों को घरों से बाहर निकल रहे थे और खुद डीएम एसपी अपने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर अग्नि पीड़ितों की मदद कर रहे हैं शासन द्वारा जो आर्थिक सहायता है उसे नुकसान का आकलन कर कल जल्द उन्हें मुहैया कराया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

Royal Challengers Bangalore

43/1

4.0

Royal Challengers Bengaluru are 43 for 1 with 16.0 overs left

RR 10.75
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!