Edited By Ramkesh,Updated: 28 Feb, 2021 02:13 PM
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक महिला अपने प्रेमी के साथ घूम रही थी। इसी दौरान महिला के पती ने देख लिया। इस दौरान गूस्से से लाल पती ने महिला की चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी और मौके से भागने लगा। वहां...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक महिला अपने प्रेमी के साथ घूम रही थी। इसी दौरान महिला के पती ने देख लिया। इस दौरान गूस्से से लाल पती ने महिला की चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी और मौके से भागने लगा। वहां पर मौजूद भीड़ ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मामला लखनऊ स्थित अलीगंज का बताया जा रहा है। जहां पर एक महिला का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच में हमेश अनबान होती रहती थी। बीते एक दिन पहले पति पत्नी का इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया । पति ने महिला की तलाश की थी तो वह अपने प्रेमी के साथ शहर में घूम रही थी। इसे देखकर गुस्साए पत्ती ने महिला की चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी। वहीं घटना पर महजूद लोगों ने महिला के पति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक पति ने अपनी पत्नी पर चाकूओ से हमला कर दिया जिसे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। विधक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।