BJP से गठबंधन सिर्फ 2019 तक ही नहीं बल्कि 2024 तक है: राजभर

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Jul, 2018 02:36 PM

the alliance with the bjp is not only till 2019 but till 2024 rajbhar

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ उनकी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सभासपा) का गठबंधन 2024 तक के लिए है। सभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेने...

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ उनकी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सभासपा) का गठबंधन 2024 तक के लिए है। सभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेने मुरादाबाद आए हुए थे। उन्होंने मुरादाबाद के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनका भाजपा से गठबंधन सिर्फ 2019 तक ही नहीं बल्कि 2024 तक है।

उन्होने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारिया सभी प्रमुख दलों द्वारा युद्धस्तर पर अभी से की जा रही है। उन्होंने पार्टी संगठन के विस्तार तथा कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कस लेने की हिदायत देते हुए कहा कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उनका लक्ष्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को स्थापित करना है।

अक्सर अपने बयानों से अपनी ही सरकार को कटघरे में खडा करनेवाले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने फिर दोहराया कि मैं चुप बैठने वालों में से नहीं हूं। यदि रागदरबारी नौकरशाही पुराने ढर्रे पर चलेगी तो ऐसी व्यवस्था के खिलाफ वह हमेशा मुखर रहेगें। मेरे मुखर रहने से किसी को परेशानी होती है तो होती रहे। वह इसकी ज्यादा परवाह नहीं करते। उन्होंने कहा कि मेरी राय से कोई इत्तेफाक रखे या ना रखे यह उसकी समस्या है।

राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी का भाजपा से कोई विवाद नहीं है। आगामी 2024 तक उनकी पार्टी भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती के साथ खडे रहेंगी। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। अन्य प्रदेशों की तुलना में भी उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। आपराधिक मामलों में सरकार ने त्वरित कार्रवाई कर संवेदनशीलता का परिचय दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!