प्रसपा का लक्ष्य आगामी चुनावों में देश और प्रदेश से BJP को हटानाः शिवपाल

Edited By Ruby,Updated: 22 Jan, 2019 04:46 PM

लोकसभा चुनाव को अब थोड़ा समय ही रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी जीत पक्की करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। वहीं सपा से दरकिनार होकर नई पार्टी का गठन करने वाले शिवपाल यादव भी लोगों से जमीनी तौर पर जुड़ रहे हैं। इसी के चलते उन्होंने आज अपने...

लखनऊः लोकसभा चुनाव को अब थोड़ा समय ही रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी जीत पक्की करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। वहीं सपा से दरकिनार होकर नई पार्टी का गठन करने वाले शिवपाल यादव भी लोगों से जमीनी तौर पर जुड़ रहे हैं। इसी के चलते उन्होंने आज अपने कार्यालय में एक बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए शिवपाल ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि हमारा पार्टी का लक्ष्य 2019 और 2022 के चुनावों में बीजेपी को सत्ता से हटाना है।

शिवपाल ने कहा कि 2019 और 2022 का जो हमारा लक्ष्य है उससे दूसरे दलों को अभी से चिंता हो गई है। पहले वो समझ रहे थे प्रसपा 4 से 5 सीट जीतेगी, लेकिन दो दिन पहले हमारी बात हुई तो कह रहे हैं कि प्रसपा 15 सीट जितने वाली है। अभी ढाई महीने हुए हैं और चुनाव में समय है जिस तरह पार्टी मेहनत कर रही है हम हर माह 5 सीटे बढ़ाएंगे। उन्होंने दावा कि प्रसपा 25 से 30 सीट जीतेंगी। यदि हम इतनी सीटे जीतेंगे तो प्रसपा इस प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी होगी।

इस दौरान शिवपाल का एक बार फिर दर्द छलका। उन्होंने कहा कि हम समाजवादी पार्टी से हटना नहीं चाहते थे हम चाहते थे कि एक रहें, लेकिन कुछ कारणों की वजह से हमें अलग होना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने सपा बसपा के गठबंधन पर भी इशारो-इशारो में निशाना साधा। इस दौरान मुस्लिम बुद्धिजीवी, समाजसेवी व धार्मिक, राजनीतिक नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर रणनीति बनाई। बैठक में तमाम पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!