जेल में बंद सपा नेता आजम खां की पत्नी व विधायक तजीन फातिमा शौचालय में गिरी, कंधा फैक्चर

Edited By Umakant yadav,Updated: 10 May, 2020 07:54 PM

tajin fatima wife mla of sp azam khan jailed fell in the toilet shoulder

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान की पत्नी और रामपुर से विधायक तजीन फातिमा बाथरूम में फिसलकर गिर गईं। जिससे उनका कंधा फैक्चर हो गया है। जिसके बाद जिला अस्पताल में उनका इलाज...

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान की पत्नी और रामपुर से विधायक तजीन फातिमा बाथरूम में फिसलकर गिर गईं। जिससे उनका कंधा फैक्चर हो गया है। जिसके बाद जिला अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। जेलर का कहना है कि कंधे में आई चोट के कारण प्लास्टर हुआ है। फिलहाल विधायक का स्वास्थ्य ठीक है।

संतुलन बिगड़ने से शौचालय में गिरी तजीन फातिमा
बता दें कि रामपुर से समाजवादी पार्टी की विधायक तजीन फातिमा अपने पति सांसद आजम खां के साथ सीतापुर जेल में बंद हैं। शनिवार दोपहर में तजीन फातिमा शौचालय गई थी। यहां अचानक उनका संतुलन बिगड़ने से वह फिसलकर नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच महिला बैरक में बंद विधायक को किसी तरह शौचालय से बाहर निकाला गया।

एक्सरे में कंधे पर आया फैक्चर
उस समय मामूली दर्द था, तो कारागार अस्पताल में इलाज हुआ। रात में दर्द बढ़ता चला गया। जिसके बाद विधायक को कारागार से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां हुए एक्सरे में कंधे पर आए फैक्चर का पता चला। इसी के बाद विधायक के कंधे पर प्लास्टर किया गया। करीब एक घण्टे तक चले उपचार के बाद उन्हें दोबारा जेल पहुंचाया गया।

तजीन फातिमा की हालत अब स्थिर: जेलर
वहीं जेलर आरएस यादव ने बताया कि शौचालय में अचानक संतुलन बिगड़ने से सपा विधायक तजीन फातिमा गिर गई थी। इनके कंधे पर फैक्चर हुआ है। जिला अस्पताल ले जाकर प्लास्टर कराया गया है। विधायक का उपचार कराकर महिला बैरिक में पहुंचा दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत अब स्थिर है।  

    

  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!