CAA को लेकर बोले स्वतंत्र देव सिंह- फंडिंग कर पत्थरबाजी करवा रही प्रियंका गांधी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 Jan, 2020 03:50 PM

swatantra dev singh said about caa priyanka gandhi

उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को बरेली पहुंचे। यहां उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि वे फंडिंग करके पथराव करवा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका...

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को बरेली पहुंचे। यहां उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि वे फंडिंग करके पथराव करवा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका राजस्थान, मध्यप्रदेश क्यों नही जाती? प्रियंका गांधी प्रदेश में दंगा करवाना चाहती है, हिंसा करवाना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रियंका फंडिंग करके यूपी में पत्थर चलवा रही हैं, जो प्रदेश 3 साल से शांत चल रहा था उस प्रदेश में अशांति फैला रही हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी प्रदेश में हिंसा फैला रहे हैं। ये लोग जात-पात की राजनीति करते हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक ने जो काम नहीं किया, वो काम नरेंद्र मोदी ने किया। 70 सालों से जो लोग नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे थे। उन्हें सीएए के माध्यम से नागरिकता देने का कम किया है। उन्होंने कहा ये कानून नागरिकता देने के लिए है। ये किसी मुसलमान को निकालने के लिए नहीं है।

उन्होंने कहा कि बंटवारे के समय दोनों देश की सरकारों ने ये निर्णय लिया था कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू की देखभाल वहां की सरकार करेगी और हिंदुस्तान में रहने वाले मुसलमानों की देखभाल हिंदुस्तान की सरकार करेगी। हिंदुस्तान के अंदर कोई भी मुस्लिम व्यक्ति प्रधानमंत्री जज या किसी पद पर कार्य कर सकता है, लेकिन पाकिस्तान में एक भी हिंदू सभासद तक नहीं बन सकता।



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!