Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 11 Jul, 2018 12:32 PM
आए दिन अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का ने फिर से एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुन्ना बजरंगी की हत्या पर खुशी जताते हुए कहा कि कानून ने न्याय करने में देर किया तो ईश्वरीय शक्ति ने मुन्ना बजरंगी को...
लखनऊः आए दिन अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का ने फिर से एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुन्ना बजरंगी की हत्या पर खुशी जताते हुए कहा कि कानून ने न्याय करने में देर किया तो ईश्वरीय शक्ति ने मुन्ना बजरंगी को मारने के लिए किसी को प्रेरित कर दिया।
उन्होंने कहा कि इस घटना से यह प्रमाणित हो गया कि जो जैसा करेगा उसको उसका फल भी भुगतना पड़ेगा। सृष्टि का संचालन करने वाला अपने हिसाब से सृष्टि चलाता है। वह (सृष्टि संचालक) जिसको दंड दिलवाना चाहता है। जिस तरीके से दिलवाना चाहता है, वह दंड दिलवाता है।
इतना ही नहीं सिंह ने कहा कि मुन्ना बजरंगी का जीवन ब्यूरोक्रेसी के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। पैसे के बल पर जेल में क्या नहीं हो जाता? जेल में पैसे के बल पर सब कुछ संभव है। पैसा देकर जेल में असलहा लाया गया होगा। बागपत जेल के कर्मी बिके हुए थे। पैसे के बल पर जेल में क्या नहीं हो जाता, जेल के कर्मी कहीं न कहीं बिके होंगे। तभी असलहा सुनील राठी तक पहुंचा होगा।
बीजेपी विधायक ने मुन्ना बजरंगी की पत्नी के योगी सरकार पर लगाए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को इस तरह के आरोप लगाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।