Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 03 Oct, 2018 01:43 PM
यूपी पुलिस आए दिन अपने कारनामों के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। ताजा मामला मेरठ का है। जहां एक दारोगा का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दारोगा एक महिला से गाली गलौज करता नजर आ रहा है। वह काफी देर तक महिला के साथ बहस कर उसे गालिया देता रहा...
मेरठः यूपी पुलिस आए दिन अपने कारनामों के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। ताजा मामला मेरठ का है। जहां एक दारोगा का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दारोगा एक महिला से गाली गलौज करता नजर आ रहा है। वह काफी देर तक महिला के साथ बहस कर उसे गालियां देता रहा।
इतना ही नहीं दारोगा महिला को धमकाता हुआ भी दिखाई दिया। वहीं आस-पास लोगों का हूजुम लग गया। दोरागा सब के सामने महिला को गालियां देता रहा। वायरल वीडियो थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के लिसाड़ी गांव का बताया जा रहा है। वहीं गालीबाज दारोगा का नाम मुकेश बताया गया है।