सपा मंत्री मदन चौहान ने वोट न देने की बात पर दी जान से मारने की धमकी

Edited By ,Updated: 19 Feb, 2017 02:43 PM

sp minister madan chauhan not to vote on the matter of the death threat

सपा मंत्री मदन चौहान ने वोट न देने की बात पर बोखलाहट में आकर एक आरटीआई कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी दी है। इस बात से आरटीआई कार्यकरता और उसका परिवार...

हापुड़ः सपा मंत्री मदन चौहान ने वोट न देने की बात पर बौखलाहट में आकर एक आरटीआई कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी दी है। इस बात से आरटीआई कार्यकर्ता और उसका परिवार सदमे में है। जब आरटीआई कार्यकर्ता ने पुलिस के पास तहरीर दर्ज करवाने गया तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। 

कार्यकरता सुखवीर सिंह ने किया था चुनाव का बहिष्कार 
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़  छेत्र के गांव पालवाड़ा निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट सुखवीर सिंह ने मंत्री मदन चौहान व उनकी पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। आरटीआई कार्यकर्ता सुखवीर सिंह ने चुनाव का बहिष्कार किया था। जिस पर उसे मदन चौहान ने जान से मारने की धमकी दी। जब वह थाने में तहरीर दर्ज करवाने गया तो पुलिस ने उसे वहां से भगा दिया। डाक के द्वारा आरटीआई एक्टिविस्ट ने अपनी तहरीर दर्ज करवाने की गुहार लगाई है। वहीं सपा मंत्री ने अपने ऊपर लगे आरोपो को निराधार बताया है।

पुलिस ने नही दर्ज नही की तहरीर
थाना बहादुरगढ़ के गांव पलवाड़ा निवासी सुखबीर सिंह ने सपा मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान पर जान से मारने का आरोप लगाया। आरटीआई कार्यकर्ता सुखबीर सिंह का कहना है कि मंत्री मदन चौहान की पत्नी उसके पास आई थी क्योकि उसने चुनाव का बहिष्कार किया गया था। मंत्री मदन चौहान की पत्नी ने वोट लेने के लिए उन पर ऊपर दबाव भी बनाया। कार्यकर्ता द्वारा वोट देने के लिए इंकार करने पर मंत्री ने सब लोगों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद पीड़ित लगातार थाने के चक्कर काट रहा था। वही पुलिस जांच करा कर उक्त मामले में कार्रवाई की बात कह रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!