Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Jun, 2018 09:04 AM
समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ मैनपुरी के जौराई गांव में पूर्व प्रधान हाकिम की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को हराने का अपना प्लान भी बता दिया।
मैनपुरी/सहारनपुर: समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ मैनपुरी के जौराई गांव में पूर्व प्रधान हाकिम की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को हराने का अपना प्लान भी बता दिया।
सपा अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना उनका मकसद है, चाहे इसके लिए कम सीटें मिलने पर भी अन्य पार्टियों से गठबंधन करना पड़े। हमारा मकसद सिर्फ भाजपा के प्रत्याशी को हराने वाला प्रत्याशी खड़ा करना है। चाहे फिर वह बसपा का हो या कांग्रेस, रालोद के साथ ही हमारे साथ आने वाली किसी भी पार्टी का हो। अखिलेश ने कहा कि जनता ने नूरपुर और कैराना में भाजपा को नकार दिया है। इससे यह साबित हुआ कि योगी जहां जाते हैं, भाजपा वहां हार जाती है।