Edited By Ajay kumar,Updated: 01 Mar, 2024 05:07 PM
भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा की बहन के शादी समारोह में शामिल होने आए पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने हेलीपैड पर सपा और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। राज्यसभा चुनाव में सपा और...
लखीमपुर खीरीः भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा की बहन के शादी समारोह में शामिल होने आए पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने हेलीपैड पर सपा और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। राज्यसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस को झटका लगने पर कहा कि यह सब सपा-कांग्रेस के नेताओं के कर्मों का फल है। इसकी जिम्मेदारी भी उन्हीं की है न कि भारतीय जनता पार्टी की।
एक सांसद और विधायक अपने नेता के लिए कार्यकर्ता ही होता है
पुलिस लाइंस मैदान पर अपने निजी हेलीकॉटर से उतरे भाजपा सांसद ने मीडिया से कहा कि सपा और कांग्रेस में जो कुछ भी चल रहा है, उसका कारण कहीं न कहीं नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बहुत गैप हो गया है। कल टीवी पर देख रहा था कि एक विधायक का बयान था कि चार महीने से राहुल गांधी से मिलने का समय मांग रहा हूं। एक सांसद और विधायक अपने नेता के लिए कार्यकर्ता ही होता है और वह अपने नेता से ही नहीं मिल पाएगा तो यह नौबत तो आएगी ही।
यूपी की सब की सब सीटें भाजपा जीतेगी
उन्होंने लोकसभा चुनाव पर सवाल के जवाब में कहा कि सब की सब सीटें भाजपा जीतेगी। अवध क्षेत्र हमेशा भारतीय जनता पार्टी के लिए उर्वरक के रूप में है। पिछली बार श्रावस्ती की सीट चली गई थी। इस बार वह भी व वापस आएगी। अब तो अयोध्या ि में भगवान श्रीराम विराजमान हो प चुके हैं।
विवाह समारोह में लगा नेताओं का जमावड़ा
विवाह समारोह में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, विधायक योगेश वर्मा, विधायक मंजू त्यागी, डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र सिंह, बृजेश सिंह समेत भाजपा के दिग्गज नेता और संगठन के लोग मौजूद रहे।