Edited By Ramkesh,Updated: 28 Mar, 2024 05:52 PM
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं में असंतोष और नाराजगी के बीच एक बार फिर से गौतमबुद्ध नगर सीट पर अपना प्रत्याशी बदल दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में महेंद्र नागर के नाम पर अंतिम मुहर लगाई है। इस सीट से अब डॉ. महेंद्र...
नोएडा: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं में असंतोष और नाराजगी के बीच एक बार फिर से गौतमबुद्ध नगर सीट पर अपना प्रत्याशी बदल दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में महेंद्र नागर के नाम पर अंतिम मुहर लगाई है। इस सीट से अब डॉ. महेंद्र नागर ही सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। आप को बता दें कि इस सीट पर पहले ही महेंद्र नागर को ही पार्टी ने उम्मीदवार बनाया था लेकिन बाद में उनकी जगह पर राहुल अवाना को प्रत्याशी घोषित कर दिया था।
बता दें कि दूसरे चरण में यूपी की गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर व बुलंदशहर समेत आठ सीटों के साथ 12 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।
ये भी पढ़ें:- आजम खां के करीबी आसिम राजा को बड़ा झटका: नामांकन खारिज, इमाम मुहिबउल्ला नदवी सपा से हुए अधिकृत प्रत्याशी
रामपुर: जिले में रामपुर लोकसभा सीट से खुद को समाजवादी पार्टी (सपा) का उम्मीदवार बताकर बुधवार को नामांकन करने वाले आसिम राजा का पर्चा बृहस्पतिवार को जांच के बाद खारिज कर दिया गया। जिलाधिकारी जोगेन्दर सिंह ने बताया कि आज आसिम राजा का नामांकन पत्र जांच में कुछ खामियां सामने आने पर निरस्त कर दिया गया है।