Edited By Pooja Gill,Updated: 27 Apr, 2024 11:24 AM
Bhadohi Crime News: उत्तर प्रदेश के भदोही से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवक ने पत्नी की विदाई न होने से नाराज होकर सास के सिर में गोली मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी...
Bhadohi Crime News: उत्तर प्रदेश के भदोही से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवक ने पत्नी की विदाई न होने से नाराज होकर सास के सिर में गोली मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और आनन-फानन में महिला को गोपीगंज सीएससी में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना कोईरौना थाना क्षेत्र के रामपुर बसई गांव की है। यहां रामकिशुनपुर बसहीं निवासी पान कुमारी (40) पत्नी रामधनी बिंद की बड़ी पुत्री सीमा देवी की शादी लगभग 4 वर्ष पूर्व शादी चबरहा जगदीशपुर सराय ममरेज प्रयागराज जनपद के शिवकुमार बिंद के साथ हुई थी। पिछले चार महीने से पति-पत्नी के बीच विवाद होने के कारण सीमा अपने मायके मां के साथ रह रही थी। पति शुक्रवार शाम को अपने ससुराल पहुंचा, जहां पत्नी के विदाई की जिद पर अड़ा रहा मगर पत्नी साथ जाने को तैयार नहीं थी। इस पर सास ने उससे कहा कि अगर बेटी नहीं जाना चाहती तो जबरदस्ती ले जाओगे क्या?
यह भी पढ़ेंः बिहार से सहारनपुर ले जा रहे 99 बच्चों को CWC ने किया रेस्क्यू, 5 मौलवी गिरफ्तार; बोले- मदरसा ले जा रहे हैं...
इतनी सी बात पर दामाद काफी गुस्से में आ गया। उसने अपनी सास के सिर पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को गोपीगंज सीएससी लेकर आई जहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने बताया कि घटना के जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।