लोकसभा चुनाव में SP-BSP यूपी में 74 सीटें जीतेगीः राम गोपाल यादव

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 10 Mar, 2019 12:42 PM

sp bsp will come in 74 lok sabha seats in up ram gopal yadav

समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव शनिवार को फिरोजाबाद में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने बेटे के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा यूपी में 74 सीटें लेकर आएगी। उन्होंने फिरोजाबाद में कराए गए...

फिरोजाबादः समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव शनिवार को फिरोजाबाद में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने बेटे के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा यूपी में 74 सीटें लेकर आएगी। उन्होंने फिरोजाबाद में कराए गए विकास कार्यों का बखान किया।

उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार की पोल खुल चुकी है। यह सरकार सपने खूब दिखाती है, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं करती है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा जनता का भला किया है और इस बार भी समाजवादी पार्टी का गठबंधन 2019 के चुनाव में बहुत बड़ा खेल करने जा रहा है। भाजपा सरकार को गठबंधन दिखा देगा कि, समाजवादी और बसपा का गठबंधन 80 सीटों में से उत्तर प्रदेश में लगभग 74 सीटें लेकर आ रहा है।

राम गोपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता की सेवा करती है। अक्षय ने अपने 5 साल के कार्यकाल में बहुत ही विकास कार्य कराए हैं, जिसमें फिरोजाबाद में जेडा झाल परियोजना समाजवादी पार्टी की देन है। जल योजना अक्षय की देन है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस समय में सरकार है तो वह अपने में जोड़ कर चल रही है। जनता भली भांति यह जान चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!