उप्र में SP-BSP गठबंधन का नहीं पड़ेगा BJP पर कोई असर: महेंद्र नाथ पांडेय

Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Jan, 2019 11:02 AM

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने दावे के साथ कहा कि समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) गठबंधन का कोई असर नहीं पड़ेगा और लोकसभा चुनाव में पार्टी 73 से अधिक सीटें जीतकर एक बार फिर PM नरेन्द्र मोदी को...

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने दावे के साथ कहा कि समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) गठबंधन का कोई असर नहीं पड़ेगा और लोकसभा चुनाव में पार्टी 73 से अधिक सीटें जीतकर एक बार फिर PM नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पांडेय गुरुवार को संवादाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि SP-BSP के गठबंधन से BJP पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। प्रदेश में पार्टी 73 से अधिक सीटें जीतेगी।

अपना दल की नेता एवं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रदेश में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये दोनो हमारे सहयोगी है आगामी लोकसभा चुनाव भी हम सब मिलकर साथ लड़ेगें। राममंदिर निर्माण मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष नेे कहा कि मंदिर का निर्माण हमारी प्राथमिकता है। उच्चतम न्यायालय कोर्ट के फैसले के बाद ही मंदिर का निर्माण शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगला चुनाव विकास और मजबूत भारत के नाम पर लड़ा जाएगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय जिले के मल्हनी विधानसभा में किसान मार्चा द्वारा आयोजित किसान कुंभ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!