सपा ने गोरखपुर DM पर लगाए गड़बड़ी के आरोप, श्रीकांत शर्मा ने किया पलटवार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Mar, 2018 03:15 PM

sp blames charges against gorakhpur dm shrikant sharma overturned

यूपी में उपचुनाव की मतगणना जारी है। लोकसभा की दोनों सीटों पर  लगातार सपा आगे चल रही है। इसी बीच सपा ने गोरखपुर डीएम राजीव रौतेला पर चुनाव में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाया है...

गोरखपुरः यूपी में उपचुनाव की मतगणना जारी है। लोकसभा की दोनों सीटों पर  लगातार सपा आगे चल रही है। इसी बीच सपा ने गोरखपुर डीएम राजीव रौतेला पर चुनाव में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। सपा पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि सरकार चुनाव नहीं कराती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ही चुनाव कराता। विपक्ष जबरन सदन नहीं चलने दे रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये विपक्ष की हताशा है। दरअसल गोरखपुर डीएम को तो अखिलेश यादव ने ही अपने मुख्यमंत्रित्व काल में रखा था।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद हसन ने कहा है कि गोरखपुर और फूलपुर में वोटों की गिनती हो रही है लेकिन शुरू से ही गोरखपुर के डीएम चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं। इनके लिए हाईकोर्ट ने 3 महीने पहले हटाने का आदेश दिया था। मीडिया को वहां से भगा दिया गया है। अहमद हसन ने कहा कि हमारे लोगों के एजेंट को भी भगा दिया गया। जनता ने इन्हें नकार दिया है इसलिए बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है।

साथ ही उन्होंने कहा कि यही कारण है कि काउंटिंग रोक दी गई है। अब ऐसा समय आ गया है कि निष्पक्ष चुनाव तक नहीं हो पा रहे हैं। यह सरकार लाठी डंडा और गोली का इस्तेमाल करके हर जगह कब्जा कर रही है। अहमद हसन ने मामले को विधानपरिषद में उठाया। उन्होंने कहा​ कि जिस कलेक्टर को हाईकोर्ट ने 3 महीने पहले हटाने को कहा था, उसे आज तक नहीं हटाया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!