लखनऊ मतगणना स्थल पर भिड़े सपा-भाजपा कार्यकर्ता, युवक का फूटा सिर

Edited By Ramkesh,Updated: 04 Jun, 2024 01:23 PM

sp bjp workers clashed at lucknow counting centre youth s head injured

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है।  लखनऊ रमाबाई अंबेडकर मैदान में हो रहे मतगणना स्थल पर मारपीट की खबर सामने आ रही है। जहां भारतीय जनता पार्टी एवं समाजवादी पार्टी समर्थक आपस में भिड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान एक युवक की सिर फूट गया। बताया...

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है।  लखनऊ रमाबाई अंबेडकर मैदान में हो रहे मतगणना स्थल पर मारपीट की खबर सामने आ रही है। जहां भारतीय जनता पार्टी एवं समाजवादी पार्टी समर्थक आपस में भिड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान एक युवक की सिर फूट गया। बताया जा रहा है कि बीजेपी और सपा कार्यकर्ताओं में कहासुनी के दौरान विवाद के बाद मारपीट में बदल गई। घटना में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता का सिर फट गया।

ये भी पढ़ें:- अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, कहा- UP की 17 सीटों पर हो रही धीमी काउंटिंग, इंडी गठबंधन की बढ़त बरकरार

Loksabha Election Result 2024: उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। वोटों की गिनती 75 जिलों के 81 केंद्रों पर की जा रही है। पिछले दो चुनावों में यहां की जनता ने भाजपा का साथ दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में देखना होगा कि जनता किसके साथ देती है। उत्तर प्रदेश में मतगणना शुरू होने के साथ ही सबसे पहले पोस्ट बैलेट से गणना शुरू हुई। इसके आधे घंटे बाद ईवीएम से गणना शुरू हुई। एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को लाभ होने की संभावना जताए जाने के बाद विपक्षी दलों सपा-कांग्रेस ने मतगणना के लिए कमर कस ली है। विपक्षी दलों द्वारा एग्जिट पोल को नकार देने के बाद भाजपा ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा वर्ष 2019 का इतिहास दोहराएगी या फिर सपा-कांग्रेस गठबंधन बाजी मारेगी।

ये भी पढ़ें:- यूपी में  "INDIA"गठबंधन की बढ़त से घबराई सरकार-  अखिलेश ने लगाया धीमी काउंटिंग का आरोप

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सीटें कम होने पर दबाव बना कर यूपी में धीमी काउंटिंग कराई जा रही है। आप को बता दें कि उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे मतगणना जारी है। यूपी की 80 सीटों में से "INDIA"को 43 सीटों पर बढ़त मिली जबकि एनडीए गठबंधन को 36 सीटों पर आगे चल रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!