सपा का ऐलान- डबल इंजन BJP सरकार के खिलाफ 5 अगस्त को निकालेंगे 'समाजवादी साइकिल यात्रा'

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 03 Aug, 2021 05:27 PM

sp announcement  double engine will take out against bjp

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश में मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, कृषि कानूनों के मुद्दे पर पांच अगस्त को राज्य की राजधानी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश में मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, कृषि कानूनों के मुद्दे पर पांच अगस्त को राज्य की राजधानी में साइकिल यात्रा निकालेंगे। पार्टी ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया, “बेलगाम मंहगाई, किसानों पर काले कृषि कानूनों की मार, बेरोजगारी से बेहाल नौजवान, आरक्षण पर ''संघी प्रहार'', चरम पर अपराध और भ्रष्टाचार, आजम खान को जेल, मुद्दों पर भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार के खिलाफ पांच अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ में निकालेंगे साइकिल यात्रा।

समाजवादी पार्टी के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी आंदोलन के नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर आगामी पांच अगस्त को प्रदेश के प्रत्येक जनपद की तहसील स्तर पर ‘‘समाजवादी साइकिल यात्रा‘‘ निकाली जाएगी। यह साइकिल यात्रा 5 से 10 किलोमीटर तक चलेगी जनेश्वर मिश्र समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री थे। लखनऊ में गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क उनकी स्मृति में समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में विकसित किया गया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!