Edited By Deepika Rajput,Updated: 14 Nov, 2018 05:22 PM
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बुधवार को हापुड़ पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। हापुड़ तहसील चौराहे पर लगी चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर शिवपाल ने माल्यार्पण किया। इस दौरान...
हापुड़ः प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बुधवार को हापुड़ पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। हापुड़ तहसील चौराहे पर लगी चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर शिवपाल ने माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला।
शिवपाल ने कहा कि शहरों के नाम बदलने से कुछ नहीं होगा। सरकार प्रदेश में महंगाई और भ्रष्टाचार नहीं रोक पा रही है। सरकार हर क्षेत्र में पूरी तरह विफल होती जा रही है, जिसको बदलने का काम हम करेंगे। वहीं राफेल डील पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आरोपों से किसी भी सरकार को घबराना नहीं चाहिए। सामने आकर सभी आरोपों का जवाब देना चाहिए।
2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर किए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वैसे तो हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। अगर गठबंधन होता है तो हमें 50% सीटें चाहिए। अगर हमें सम्मानजनक सीटें नहीं मिलती है तो चुनाव लड़ने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पूरी तरह से तैयार है।