सात बार के भाजपा विधायक श्याम देव राय चौधरी का निधन, 20 दिन पहले PM ने भी जाना था हाल, जनता में काफी लोकप्रिय थे 'दादा'

Edited By Pooja Gill,Updated: 26 Nov, 2024 02:33 PM

seven time bjp mla shyam dev rai chaudhary passed away

भाजपा के वरिष्ठ नेता और शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से सात बार पार्टी विधायक श्याम देव राय चौधरी दादा का निधन हो गया है। उन्होंने 85 की उम्र में अंतिम सांस ली। दादा के निधन की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई उनके...

वाराणसी : भाजपा के वरिष्ठ नेता और शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से सात बार पार्टी विधायक श्याम देव राय चौधरी 'दादा' का निधन हो गया है। उन्होंने 85 की उम्र में अंतिम सांस ली। 'दादा' के निधन की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई उनके परिजनों से मिलने पहुंच रहा है। बता दें कि श्याम देव राय चौधरी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। ओरियाना अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 

ब्रेन हैमरेज की वजह से अस्पताल में थे भर्ती
भाजपा नेताओं ने बताया था कि ब्रेन हैमरेज की वजह से पूर्व विधायक को महमूरगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसकी जानकारी परिजनों ने शहर दक्षिणी से भाजपा विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी को दी थी। विधायक ने सीएमओ और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर रवींद्रपुरी स्थित ओरियाना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था। 

पीएम मोदी-सीएम योगी ने जाने थे हाल 
बीते मंगलवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बात कर हालचाल लिया था। इसके अलावा बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम बड़े नेताओं ने अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने भी पूर्व विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। बता दें कि आठ अप्रैल 2021 को दादा के बड़े बेटे प्रणव प्रकाश का भी 52 साल की उम्र में निधन हो गया था।

जनता में काफी लोकप्रिय थे 'दादा' 
बता दें कि दादा भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। 2007 और 2012 में प्रोटेम स्पीकर बनाए गए। वाराणसी में शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से 1989 से 2017 तक लगातार सात बार जीत हासिल कर पार्टी का जनाधार तैयार करने में श्याम देव राय चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 'दादा' जनता में काफी लोकप्रिय थे और भाजपा के काशी क्षेत्र के बड़े चेहरे के रूप में जाने जाते थे। उनकी उम्र को देखते हुए 2017 में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!