Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 27 Jul, 2021 10:14 AM
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की सियासी गलियारों में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर गर्माहट बढ़ती ही जा रही है। सभी पार्टी एक बार
प्रयागराजः आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की सियासी गलियारों में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर गर्माहट बढ़ती ही जा रही है। सभी पार्टी एक बार फिर से ब्राह्मणों को अपने खेमे में करने व वोट बैंक मजबूत करने में जुट गए हैं। बसपा, सपा, भाजपा सभी तमाम सम्मेलन आयोजित कर जुगत में लगे हुए हैं। वहीं बसपा के बाद सपा ने भी ब्राह्रमण कार्ड चला जिसे लेकर बसपा महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि सपा केवल बसपा की पिछलग्गू है।
बता दें कि रामनगरी अयोध्या से ब्राह्मण सम्मेलन का आगाज करने के बाद सतीश मिश्रा आज मंगलवार को कौशाम्बी में प्रबुद्धजन विचार गोष्ठी को सम्बोधित करेंगे। वहीं सपा के ब्राह्मणों को रिझाने के लिए 22 अगस्त से शुरु होने वाले ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर बसपा हमलवार हो गयी। बसपा महासचिव ने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में ब्राह्मणों का जमकर उत्पीड़न हुआ, जिसे ब्राह्मण समाज अभी भूला नहीं है। बसपा अब सपा के काफी आगे निकल चुकी है. उन्होंने कहा कि सपा ने जिस तरह से ब्राह्मणों को सताया था, ब्राह्मण समाज ने उन्हें सत्ता से बेदखल करने का काम किया।