Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Feb, 2018 11:57 AM
2019 के विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। खास तौर पर सपा पार्टी अपने घर कलह को खत्म कर अपनी पार्टी को मजबूत करने में हर संभव कोशिश कर रही है। लेकिन इस बीच सपा पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल समाजवादी पार्टी...
लखनऊः 2019 के विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। खास तौर पर सपा पार्टी अपने घर कलह को खत्म कर अपनी पार्टी को मजबूत करने में हर संभव कोशिश कर रही हैं। लेकिन इस बीच सपा पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल समाजवादी पार्टी के बड़े नेता सहित कई अन्य नेताओं ने अपना इस्तीफा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है जिसके बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद जिले में सपा की महिला सभा की जिलाध्यक्ष राजेश कुमारी यादव ने अपना इस्तीफा दे दिया है। सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष ने साथ ही 21 अन्य सपा पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफ़ा पार्टी नेतृत्व भेजे जाने का दावा किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि पार्टी के अंदर कुछ गद्दार आ चुके हैं।
उन्होंने कहा कि सपा में कुछ लोग आरएसएस के लिए काम कर रहे हैं। यही कारण है कि हम लोग अपना इस्तीफा दे रहे हैं। सपा में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी कई सपा पदाधिकारी अपना इस्तीफ़ा देकर दूसरे दलों में जा चुके हैं। इन इस्तीफों पर सपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल ने कहा कि उन्हें महिला सभा की अध्यक्ष के इस्तीफे की कोई जानकारी नहीं मिली है।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में लगातार 2 चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां बड़ी समझदारी से करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने यूपी के जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से भी मिल रहे हैं। साथ ही अखिलेश यादव ने दूसरे दलों से आए नेताओं को पार्टी में भी शामिल किया है। लेकिन इसके बावजूद इतने सदस्यों का एक साथ पार्टी को छोड़ना सपा के लिए मुशिकलें खड़ा कर सकता है।