Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Feb, 2018 05:22 PM
अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सांसद साक्षी महाराज ने असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोगों की हरकतों के कारण ही मुसलमानों पर आरोप लगते हैं।
उन्नावः अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सांसद साक्षी महाराज ने असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोगों की हरकतों के कारण ही मुसलमानों पर आरोप लगते हैं।
ओवैसी द्वारा दिए गए बयान कि आतंकी हमले में मारे गए 6 में 5 जवान मुसलमान हैं फिर क्यों हम लोगों को पाकिस्तान भेजने की बात कर हैं। उस पर मुहतोड़ जवाब देते हुए सांसद ने कहा कि ये जहरीला सांप है जहर उगलता ही रहता है। मुसलमानों पर जो आरोप लगता है वो ओवैसी जैसे लोगों की हरकतों के कारण ही लगता है। ओवैसी जैसे लोग खाते हिंदुस्तान का है और गाते पाकिस्तान का है। ये आस्तीन के सांप हैं, ऐसे लोगों का स्थान केवल और केवल पकिस्तान में है।
वहीं ओवैसी ने राम मंदिर और बाबरी मस्जिद के विवाद को लेकर कहा कि अगर हम बाबरी मस्जिद छोडेंगे तो हमें सैकड़ों मस्जिद छोड़नी पड़ेगी। इस पर साक्षी महाराज ने निशाना साधते हुए कहा कि असल में ओवैसी का अयोध्या से कोई लेना देना नहीं है। ये लोग बाबरी बाबरी कहकर बाबरे हो गए हैं। ये बताए की बाबर इनका रिश्तेदार था कि इनका बहनोई या बाप था।
अयोध्या में 28 साल बाद रथ यात्रा निकल रही है उसका 2019 के चुनाव पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इस पर साक्षी महाराज ने कि राम हमारे आदर्श हैं और हर रथ यात्रा को चुनाव से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। योगी जी दीवाली मनाने गए तो चुनाव से जोड़कर देख लिया, जबकि चुनाव बहुत दूर-दूर तक नहीं था। अभी 2019 का चुनाव बहुत दूर है।