Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Nov, 2017 01:42 PM
संगम नगरी इलाहाबाद में शनिवार को इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती पर 33वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में बयालिस किलोमीटर से लंबी इस रेस में देशभर के धावकों ने भाग लिया...
इलाहाबाद(सैय्यद रज़ा): इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य पर संगम नगरी में रविवार को 33वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन का आयोजन उनके जन्मस्थली आनंद भवन स्वराज भवन में किया गया। आनंद भवन से शुरू होकर 42.195 किलोमीटर की दौड़ मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में खत्म हुई। इंदिरा मैराथन दौड़ के साथ ही क्रॉस कंट्री दौड़ का भी आयोजन किया गया।
देश के सबसे पुराने इंदिरा मैराथन दौड़ में कई राष्ट्रीय धावकों ने भाग लिया। गुलाबी ठंड के बीच शुरू हुए इस मैराथन दौड़ में धावकों का उत्साह देखते ही बना। पुलिस बैंड की धुन ने धावकों का स्वागत किया। धावकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने तालियां बजा कर खूब उत्साह वर्धन किया।
इस वर्ष आनंद भवन से शुरू हुए 33वीं मैराथन में अव्यवस्थाओं के बीच कई धावक गिरने से घायल भी हो गए। करीब 3 घंटे की दौड़ के बाद यह प्रतियोगिता खत्म हुई। पुरुष वर्ग में आर्मी के लोगों ने जीत हासिल की तो वहीं महिला वर्ग में महाराष्ट्र की धावक ने पहला स्थान प्राप्त किया। इंदिरा मैराथन 42.195 km दौड़ के परिणाम इस प्रकार है:-
पुरुष परिणाम:-
1st:- रशपाल सिंह आर्मी से
2nd:- अनिल कुमार आर्मी से
3rd:- आनंद सिंह रावत आर्मी
महिला परिणाम:-
1st:- ज्योति शंकर राव
2nd:-अनीता चौधरी
3rd:-रानी यादव