ताजनगरी में पकड़े गए रोहिंग्या मुस्लिम, पहचान पत्र से मिली चौंकाने वाली जानकारी

Edited By Ruby,Updated: 09 Oct, 2018 12:23 PM

ताजनगरी आगरा में 16 रोहिंग्या मुस्लिम पकड़े जाने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पकड़े गए रोहिंग्यो के पहचान पत्र से मिली जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसियां चौंक गई हैं और गंभीरता से जांच करने में जुट गई हैं। दरअसल 16 रोहिंग्या...

आगराः ताजनगरी आगरा में 16 रोहिंग्या मुस्लिम पकड़े जाने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पकड़े गए रोहिंग्यो के पहचान पत्र से मिली जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसियां चौंक गई हैं और गंभीरता से जांच करने में जुट गई हैं। 

दरअसल 16 रोहिंग्या मुस्लिम आगरा के फोर्ट रेलवे स्टेशन से पकड़े गए हैं। पकड़े गए लोगों के शरणार्थी कार्ड में सबकी जन्मतिथि एक जनवरी ही है। पुलिस के मुताबिक कोलकाता से रोहिंग्या के 3 परिवार आए हैं। जिसमें 16 लोग शामिल हैं। यह आगरा में कूड़े बीनने का काम करते हैं। इन लोगों ने बताया कि कोलकता में काम ठप्प हो गया इसलिए यहां आ गए हैं। 

जन्मतिथि एक जैसी होने के सिलसिले में जब रोहिंग्या मुस्लिमों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। शरणार्थी कार्ड बनवाते समय सिर्फ हमारे जन्म का सन् ही पूछा गया था। यह जन्मतिथि कैसे लिखी गई, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

पकड़े गए मुस्लिमों की जन्मतिथि कुछ इस प्रकार है। कुल्लू मियां की जन्मतिथि एक जनवरी, 1961 है। उसका शरणार्थी कार्ड 31 मार्च, 2017 को जारी किया गया। यह 30 मार्च, 2019 तक मान्य है। परमिना अख्तर की जन्मतिथि 1 जनवरी, 1994 है। इनका कार्ड 20 मार्च, 2018 को जारी किया गया। यह 19 मार्च, 2020 तक के लिए मान्य है। नसीमा की जन्मतिथि 1 जनवरी, 1971 है। बाबुल की जन्मतिथि 1 जनवरी, 2002 है। महाबू की 1 जनवरी, 1989 है।

फिलहाल पुलिस ने कार्ड की फोटो कॉपी यूनाइटेड नेशन हाई कमीशन फोर रिफ्यूजी ( यूएनएचसीआर) के दिल्ली स्थित दफ्तर भेज दिए हैं। वहां से रिपोर्ट आने का इंतजार है। इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!