अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM योगी ने संपूर्ण मातृशक्ति को दी शुभकामनाएं, कहा- भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान

Edited By Ramkesh,Updated: 08 Mar, 2024 01:25 PM

respect for women in bjp government

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कहा कि संपूर्ण मातृशक्ति व प्रदेश वासियों को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! सुसंस्कृत समाज व...

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कहा कि संपूर्ण मातृशक्ति व प्रदेश वासियों को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! सुसंस्कृत समाज व सशक्त राष्ट्र के निर्माण में 'मातृशक्ति' की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। डबल इंजन की भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु संकल्पबद्ध है।

वहीं देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज देश दुनिया में हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश की सेवा में भारतीय वायुसेना का योगदान ‘स्वर्णाक्षरों' में अंकित है और वह न केवल हवाई क्षेत्र की रक्षा कर रही है, बल्कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों में भी अहम योगदान दे रही है। मुर्मू ने भारतीय वायुसेना की चार इकाइयों को ‘राष्ट्रपति मानक एवं रंग (प्रेजिटेंड्स स्टैंडर्ड एंड कलर्स)' पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें विश्वास है कि अधिक से अधिक महिलाएं वायुसेना में भर्ती होंगी और राष्ट्र की सेवा करेंगी।

 उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा में भारतीय वायुसेना का योगदान स्वर्णाक्षरों में अंकित है। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह हर्ष की बात है कि भारतीय वायुसेना न केवल हवाई क्षेत्र की रक्षा कर रही है, बल्कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों में भी अहम योगदान दे रही है।'' मुर्मू ने कहा कि जल, थल और नभ की रक्षा करने के अलावा आज साइबर क्षेत्र तथा प्रयोगशालाओं की रक्षा करना भी आवश्यक है। समारोह के बाद अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई है कि भारतीय वायुसेना पिछले कुछ वर्षों से उन्नत प्रौद्योगिकियां अपना रही है।

लैंगिक विविधता, समावेशन सिर्फ आदर्शवादी बातें नहीं, बल्कि एक रणनीतिक जरूरत
भारतीय आईटी उद्योग में शुरुआती और मध्य स्तर के कार्यबल में अब अधिक महिलाओं की भागीदारी के साथ लैंगिक विविधता में महत्वपूर्ण प्रगति देखी जा रही है। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज हस्तियों के अनुसार हालांकि शीर्ष स्तर और पुरुष प्रधान कॉरपोरेट निदेशक मंडलों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अभी भी कम है और इस दिशा में बहुत काम करने की ज़रूरत है। विशेषज्ञों ने कहा कि अगर कोई संगठन लैंगिक समानता की दिशा में सक्रिय रूप से काम नहीं करता है तो उसके लंबे व्यावसायिक जीवन काल की संभावना नहीं है।

 उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के साथ ही व्यावसायिक जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभा रही हैं। इनवो8 कोवर्किंग के संस्थापक रितेश मलिक ने कहा, ''महिलाओं की शिक्षा के लिहाज से भारत का प्रदर्शन बुरा नहीं है। आज हमारे देश में 29.5 प्रतिशत इंजीनियर महिलाएं हैं, जो ऑस्ट्रेलिया (14.5 प्रतिशत) और ब्रिटेन (16.9 प्रतिशत) जैसे देशों की तुलना में बहुत अधिक है।'' बिड़लासॉफ्ट की सीएफओ कामिनी शाह का मानना है कि भारतीय आईटी उद्योग ने लैंगिक विविधता में महत्वपूर्ण प्रगति देखी है और 20 लाख से अधिक महिलाएं अब कार्यबल में योगदान दे रही हैं। एनआईआईटी लिमिटेड की मानव संसाधन प्रमुख मीता ब्रह्मा के अनुसार ज्यादातर संगठनों में वरिष्ठ कार्यकारी स्तर और बोर्ड स्तर पर महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए अभी भी बहुत काम करने की जरूरत है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!