यूपी में जला राहत का बल्ब, बिजली कर्मचारी हड़ताल वापस ले काम पर लौटे

Edited By Ramkesh,Updated: 19 Mar, 2023 06:52 PM

relief bulb burnt in up electricity workers return to work after

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार रात से जारी बिजली कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल सरकार के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद आज वापस ले ली गई। बिजली कंपनियों में चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के चयन तथा कुछ अन्य मुद्दों को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार रात से जारी बिजली कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल सरकार के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद आज वापस ले ली गई। बिजली कंपनियों में चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के चयन तथा कुछ अन्य मुद्दों को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजली विभाग के कर्मचारियों की बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई तीन दिन (72 घंटे) की हड़ताल आज द्विपक्षीय वार्ता के बाद वापस ले ली गई है।

हड़ताल समाप्त करने पर संयुक्त संघर्ष समिति को सीएम योगी ने दिया धन्यवाद
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने आज विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे व अन्‍य कर्मचारी नेताओं के साथ अपरान्ह 2:30 बजे से जल निगम के फील्ड हॉस्टल ‘संगम' में वार्ता शुरू की। वार्ता के बाद शैलेन्द्र दुबे ने एक दिन पूर्व ही सांकेतिक हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश की जनता, मुख्यमंत्री और अपनी ओर से समिति के नेताओं को हड़ताल समाप्त करने के लिए धन्यवाद दिया।​​

 शैलेंद्र दुबे बोले- हम किसी भी कीमत पर उपभोक्ताओं को नुकसान नहीं देना चाहते
अब संघर्ष समिति और कारपोरेशन कल सोमवार को हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखेगा। हड़ताल खत्म होने की घोषणा के बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की सभी मांगों पर सकारात्मक तरीके से विचार किया जा रहा है।हड़़ताल के दौरान जिन कर्मचारियों को सरकार ने बर्खास्त किया था, उन्हें अब वापस लिया जायेगा। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर उपभोक्ताओं को नुकसान नहीं देना चाहते हैं। कर्मचारी हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे अभी समझौते को लागू करने का आश्वासन दिया गया है। इस वजह से हड़ताल वापस ले रहे हैं।

गौरतलब है कि 1,332 कर्मियों की सेवा समाप्त की गई थी शनिवार को बिजली ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि आज विभाग के 22 कर्मियों पर आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (एस्मा) के तहत प्राथमिकी की कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। इनमें से कुछ लोगों को निलंबित भी किया गया है। इसके अलावा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले और सरकारी काम में बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक ऐसे 29 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। फिलहाल  सरकार से आज द्विपक्षीय वार्ता के बाद हड़ताल को समाप्त कर दिया है।

Related Story

Lucknow Super Giants

72/1

8.5

Delhi Capitals

Lucknow Super Giants are 72 for 1 with 11.1 overs left

RR 8.47
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!