देवरिया के बाद अब इस आश्रम में नाबालिग से रेप, कैद से भागकर पुलिस को बताई आपबीती

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 24 Aug, 2018 11:41 AM

raped of minor in a old age home

देवरियां शेल्टर होम के बाद अब गोरखपुर वृद्धाश्रम में एक किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि रेप के बाद किशोरी को 10 दिन तक कमरे में बंद रखा गया। किसी तरह...

गोरखपुरः देवरियां शेल्टर होम के बाद अब गोरखपुर वृद्धाश्रम में एक किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि रेप के बाद किशोरी को 10 दिन तक कमरे में बंद रखा गया। किसी तरह कैद से भागी किशोरी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने किशोरी के बयानों के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया है।

मामला चिलुआताल थाना क्षेत्र स्थित हेयर डेल वृद्धाश्रम का है। यहां नाबालिग लड़की खाना बनाने का काम करती है। पुलिस के मुताबिक 13 अगस्त को किशोरी खाना बनाने और खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। इसके बाद नौसढ़ निवासी वृद्धाश्रम का मैनेजर अनुराग पांडेय पहुंचा। उसने किशोरी के साथ रेप किया। विरोध करने पर उससे मारपीट भी की। इतना ही नहीं किशोरी को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं जब किशोरी का मौसेरा भाई उसे मिलने आया तो उसने सारी आपबीती बताई। जिसके बाद मौसेरे भाई ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्धाश्रम के मैनेजर अनुराग पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। इस बारे में वृद्धाश्रम के संचालक एलएल मौर्य का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!