न्याय के लिए भटक रही रेप पीड़िता, भाईयों को लूट के केस में फंसाकर समझौते का दबाव बना रही पुलिस

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Jul, 2019 01:22 PM

rape victim wandering for justice

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ अपनी पुलिस को आम जनता के साथ सहजता और नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं, लेकिन एटा पुलिस इस पर पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। जहां पुलिस ने एक रेप पीड़िता के परिवार पर समझौते का दबाव बनाया। जब वह...

एटाः सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ अपनी पुलिस को आम जनता के साथ सहजता और नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं, लेकिन एटा पुलिस इस पर पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। जहां पुलिस ने एक रेप पीड़िता के परिवार पर समझौते का दबाव बनाया। जब वह नहीं मानें तो पुलिस ने पीड़िता के दो भाईयों को लूट के मामले में हिरासत में ले लिया। जिसके चलते पीड़ित परिवार जगह-जगह न्याय की गुहार लगा रहा है।

जानिए क्या है मामला?
मामला एटा के देहात कोतवाली का है। यहां एक महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर जलेसर के समासपुर के रहने वाले युवक साहब सिंह ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलिया मिलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार धमकी देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। अपने साथ लगातार हो रहे यौन उत्पीड़न के बाद महिला ने आरोपी युवक साहब सिंह के खिलाफ देहात कोतवाली में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

रेप पीड़िता के भाईयों को लूट के केस में फंसाया
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दबंग आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने से उसके हौसले बुलंद हो गए। पीड़िता और उसके परिजनों का आरोप है कि पुलिस से सांठ-गांठ कर आरोपी ने रेप के मामले में समझौते का दबाव बनाने के लिए उसके दो छोटे भाईयों को बाइक लूट के मामले में फंसा दिया। जिसके चलते अवागढ़ कोतवाली में मामला दर्ज करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने पिछले चार दिनों से पीड़िता के भाईयों को थाने में बैठा रखा है। पुलिस रेप के मामले में समझौत के लिए दबाव बना रही है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान
सवाल ये है कि यदि वो बाइक लूट के दोषी है तो पुलिस ने उन्हें जेल क्यों नहीं भेजा और चार दिनों से थाने पर ही क्यों बैठा रखा है, जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालियां निशान लगा रही है। वहीं इस पूरे मामले में पीड़िता और उसके परिजन अधिकारियों के चक्कर काट रहे है और न्यायकी गुहार लगा रहे है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!