नवंबर में राम मंदिर निर्माण पर होगा फैसला, कोई नहीं बदल सकता ये डेटः साक्षी महाराज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jun, 2017 01:44 PM

अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने आज एक बार फिर राम मंदिर मुद्दे पर....

उन्नावः अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने आज एक बार फिर राम मंदिर मुद्दे पर बयान देकर राजनीतिक बाजार गर्म कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में चल रहे राम मंदिर मामले पर बोलते हुए साक्षी ने नवंबर माह में राम मंदिर निर्माण की तारीख घोषित किए जाने का दावा किया है।

नवंबर में तारीख होगी तय
साक्षी ने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत मंदिर निर्माण को नही रोक सकती। पिछले नवंबर में हिंदुस्तान के सारे साधू सान्यासियों की धर्मसंसद कर्नाटक के उडुपी में हुई थी। इसमें मैं भी होकर आया हूं। पेशावर के मठ के जगत मधुराचार्य श्री विशेष कीर्ति जी महाराज और साक्षी महाराज इस कलंक को मिटाने के लिए खुद को सौभाग्यशाली समझते हैं। साक्षी ने कहा कि मैं समझता हूं, इसी साल के नवंबर में अंतिम निर्णय राम मंदिर के निर्माण का ले लिया जाएगा, किस दिन से निर्माण शुरू होगा। फिर उस डेट को दुनिया की कोई ताकत बदल नही सकती है रोक नही सकती है।

बिहार की बेटी को बेइज्ज्त करने के लिए रचा षड़यंत्र
साक्षी महाराज ने मीरा कुमार पर कहा- ''नीतीश बहुत अच्छे विचारक हैं। उन्होंने बिलकुल ठीक कहा, केवल बिहार की बेटी को बेइज्ज्त करने के लिए ये सोचा समझा षड़यंत्र है। मैं कुछ नाम नहीं लूंगा, लेकिन कुछ नाम ऐसे थे जिन नामों को आगे करके लड़ाई हो सकती थी। लेकिन विपक्ष लड़ाई के मूड में नहीं है। ये केवल मीरा कुमार को निपटाना चाहता है। इन लोगों ने नीतीश को धर्म संकट में खड़ा करने के लिए मीरा कुमार का नाम आगे किया। लेकिन नीतीश ने जो कह दिया वो कह दिया। अब मीरा का कर्तव्य बनता है कि वो नामंकन न करें।

UP POLITICAL  NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!