राममनोहर लोहिया और भगत सिंह थे पक्के समाजवादी: शिवपाल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Mar, 2019 07:47 AM

ram manohar lohia and bhagat singh were confirmed smajwadi shivpal

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि शहीद -ए-आजम भगत सिंह समाजवाद के स्वप्नदृष्टा थे। शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस एवं समाजवादी चिंतक राममनोहर लोहिया की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि....

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि शहीद -ए-आजम भगत सिंह समाजवाद के स्वप्नदृष्टा थे। शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस एवं समाजवादी चिंतक राममनोहर लोहिया की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि भगत सिंह समाजवाद के स्वप्नदृष्टा थे। आजाद-भगत के समाजवाद के मधुर स्वप्न को लोहिया ने सिद्धांत का रूप देकर व्यवहार में ढाला।

उन्होंने कहा कि लोहिया एवं भगत के जीवन-दर्शन से पता चलता है कि जो जितना बड़ा समाजवादी होता है, उतना ही देशभक्त और राष्ट्रवादी होता है। देश में आजादी के बाद समाजवाद पर आधारित शोषण विहीन समतामूलक समाज की स्थापना के लिए भगत सिंह ने हिंदुस्तान समाजवादी गणतांत्रिक संघ तथा लोहिया ने सोशलिस्ट पार्टी बनाई थी। भगत के सपनों और लोहिया के सिद्धांतों को धरती पर उतरने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया गया है।

यादव ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रवाद केवल चुनावी नारा है। राष्ट्रवाद के नाम पर भाजपा एवं संघ द्वारा फैलाए जा रहे झूठ और भ्रम का पर्दाफाश करना प्रगतिशील एवं प्रतिबद्ध समाजवादी का कर्तव्य है। जो लोग शहीदों और सेना पराक्रम का सम्मान नहीं करते, वे समाजवादी व लोहियावादी नहीं हो सकते।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!