Edited By Ajay kumar,Updated: 03 Aug, 2018 01:25 PM
लखनऊ एटीएस में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी की आत्महत्या मामले की जांच ADG लखनऊ ज़ोन राजीव कृष्ण द्वारा की गई। इस जांच रिपाेर्ट पर ATS के आई जी असीम अरुण ने सवाल उठाया है।
लखनऊः लखनऊ एटीएस में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी की आत्महत्या मामले की जांच ADG लखनऊ ज़ोन राजीव कृष्ण द्वारा की गई। इस जांच रिपाेर्ट पर ATS के आई जी असीम अरुण ने सवाल उठाया है। असीम अरुण ने DGP को पत्र लिख कर मामले की CBI से जांच कराने की मांग की है। जांच रिपोर्ट में ATS के अंदरूनी मामलात को आत्महत्या का कारण बताया गया है। असीम अरुण इस रिपाेर्ट से खुश नहीं हैं।
गाैरतलब है कि बीते 29 मई काे राजेश साहनी ने लखनऊ कार्यालय में सुसाइड कर लिया था। जानकारी के मुताबिक राजेश साहनी 1992 में पीपीएस सेवा में आए थे। 2013 में वह अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोट हुए थे। एटीएस में रहते हुए राजेश साहनी ने कई आॅपरेशन को सफलता से अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने कई आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफल भूमिका निभाई। राजेश साहनी एटीएस के तेज तर्रार अफसरों में से एक माने जाते थे।