Edited By Deepika Rajput,Updated: 25 Feb, 2019 09:35 AM
उत्तर प्रदेश में गोलियां चलना तो जैसे आम बात हो गई है। बदमाश बेखौफ होकर लोगों पर गोलियां बरसा रहे हैं। उन्हें तो इस बात का भी डर नहीं है कि वह पकड़े जा सकते हैं। वह खुलेआम पुलिस की व्यवस्था को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला मेरठ का है, यहां...
मेरठः उत्तर प्रदेश में गोलियां चलना तो जैसे आम बात हो गई है। बदमाश बेखौफ होकर लोगों पर गोलियां बरसा रहे हैं। उन्हें तो इस बात का भी डर नहीं है कि वह पकड़े जा सकते हैं। वह खुलेआम पुलिस की व्यवस्था को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला मेरठ का है, यहां बदमाशों ने सरेराह एक फौजी को गोलियों से भून दिया।
गंगानगर के रहने वाले फौजी अपनी पत्नी दीना के साथ घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश आए और फौजी के सिर से सटाकर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बदमाश फरार हो गए। पत्नी के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फौजी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
एसएसपी नितिन तिवारी के मुताबिक, मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मौके पर जांच पडताल की जा रही है। घायल फौजी भारतीय सेना की पंजाब रेजीमेंट में तैनात है। उनकीं पत्नी से भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी।