Edited By PTI News Agency,Updated: 11 Nov, 2020 11:09 PM
आगरा, 11 नवंबर (भाषा) आगरा में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 61 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7943 हो गयी।
आगरा, 11 नवंबर (भाषा) आगरा में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 61 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7943 हो गयी।
जिलाधिकारी पीएन सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 57 मरीजों के ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। अब तक स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 7224 हो गयी है। इस समय 557 लोगों का इलाज चल रहा है।
सिंह के अनुसार कोरोना वायरस से एक और मौत होने से मरने वालों की संख्या 153 हो गयी है।
आगरा प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मास्क पहनकर घर से निकलें और सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।