Edited By PTI News Agency,Updated: 14 Aug, 2020 11:31 PM
मुजफ्फरनगर, 14 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह और पार्टी के दो अन्य सदस्यों के खिलाफ कथित तौर पर विभिन्न वर्गों के बीच शत्रुता बढ़ाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।...
मुजफ्फरनगर, 14 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह और पार्टी के दो अन्य सदस्यों के खिलाफ कथित तौर पर विभिन्न वर्गों के बीच शत्रुता बढ़ाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस को इस बारे में सामाजिक कार्यकर्ता गौरव अग्रवाल ने शिकायत दी थी।
पुलिस ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सिंह ने हाल ही में दिल्ली में हुई एक प्रेसवार्ता के दौरान आपत्तिजनक बयान दिए थे, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विभिन्न जातियों के बीच भेदभाव करने का आरोप लगाया था।
एसएचओ अनिल कापरवान ने कहा, ''अग्रवाल की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस थाने में आप नेता संजय सिंह, पार्टी के सदस्यों सभाजीत सिंह और ब्रिज कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।''
उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।