भाईचारे को बढ़ावा देते हुए सिख व्यक्ति ने मस्जिद के निर्माण के लिए दान दी जमीन

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 27 Nov, 2019 12:29 PM

promoting brotherhood sikh man donated land for construction

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में धार्मिक सद्भाव की मिसाल पेश करते हुए एक सिख व्यक्ति ने गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के पवित्र महीने के दौरान एक मस्जिद के लिए जमीन दान की। सामाजिक कार्यकर्ता सुखपाल सिंह बेदी...

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में धार्मिक सद्भाव की मिसाल पेश करते हुए एक सिख व्यक्ति ने गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के पवित्र महीने के दौरान एक मस्जिद के लिए जमीन दान की। सामाजिक कार्यकर्ता सुखपाल सिंह बेदी ने रविवार को जिले में पुरकाजी शहर में एक कार्यक्रम में यह एलान किया।

उन्होंने नगर पंचायत के अध्यक्ष जहीर फारूकी को 900 वर्ग फुट प्लॉट के लिए जमीन के दस्तावेज सौंप दिए। पुरकाजी शहर में एक बड़ी आबादी मुसलमानों की है। बेदी ने सभी लोगों से समान और आदर के साथ व्यवहार करने की गुरु नानक देव की शिक्षाओं का हवाला देते हुए कहा कि वह शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द्र का संदेश देना चाहते हैं। दोनों समुदायों के लोगों ने भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए इस पहल का स्वागत किया।

सुखपाल सिंह बेदी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। बेदी ने कहा कि इससे दोनों समुदायों में और ज्यादा भाईचारा बढ़ेगा। यह भी कहा कि हाल ही में श्रीराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया। पूरे देश ने देखा कि सभी आपस में मिल-जुलकर रहना चाहते हैं। किसी भी विवाद को लंबा खींचने के बजाय उस पर विराम लगाना चाहिए। सुखपाल के इस कदम का दोनों समुदायों के लोगों ने स्वागत किया। लाेगों ने कहा कि सुखपाल का यह कदम भाईचारे को मजबूत करता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!