महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही सरकार: प्रियंका

Edited By Ramkesh,Updated: 28 May, 2023 04:40 PM

priyanka wrestlers protest

Wrestlers Protest उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने  जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे महिला पहलवानों की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं। उन मेडलों से...

लखनऊ/ दिल्ली, Wrestlers Protest: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने  जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे महिला पहलवानों की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं। उन मेडलों से खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है। भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है। ये एकदम गलत है। पूरा देश सरकार के अहंकार और इस अन्याय को देख रहा है।

 

बता दें कि देश के शीर्ष पहलवानों ने 23 अप्रैल से भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे है। आज नए संसद भवन के पास पहलवानों की ओर से आहूत प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में किसान दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली पहुंचने से पहले किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उत्तर प्रदेश से उत्तर प्रदेश के किसान नेता गाजीपुर बॉर्डर पर धरने पर बैठ गए। दिल्ली में  विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया को पुलिस ने हिरासत में लेकर लिया है।

ये भी पढ़ें:- Wrestlers Protest: महिला पहलवानों के समर्थन में जा रहे सपा विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जमकर हुआ हंगामा

मेरठ Wrestlers Protest: दिल्ली जंतर मंतर पर महिला पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन करने जा रहे मेरठ के सरधना विधानसभा सीट से सपा विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने देर रात से नजरबंद कर लिया था और आज जब सपा विधायक पुलिस को चकमा देकर दिल्ली जाने के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!