Twitter पर प्रियंका की एंट्री, कुछ ही घंटों में जुटाए मायावती से ज्यादा फॉलोअर्स

Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Feb, 2019 10:43 AM

priyanka s entry on twitter more than mayawati gathered in just a few hours

कांग्रेस में नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी आधिकारिक रूप से राजनीति में एंट्री कर चुकी हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राहुल गांधी के साथ रोड शो से ठीक पहले ट्विटर पर प्रियंका गांधी की एंट्री हुई।

लखनऊ: कांग्रेस में नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी आधिकारिक रूप से राजनीति में एंट्री कर चुकी हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राहुल गांधी के साथ रोड शो से ठीक पहले ट्विटर पर प्रियंका गांधी की एंट्री हुई। प्रियंका गांधी वाड्रा नाम से बने इस वैरीफाइड अकाऊंट पर फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। कुछ ही घंटों में प्रियंका के 75,000 से ज्यादा फॉलोअर हो चुके हैं। फॉलोअर्स के मामले में प्रियंका ने हाल ही में ट्विटर पर एंट्री करने वाली बहुजन समाज पार्टी चीफ मायावती को भी पीछे छोड़ दिया है।

PunjabKesariजानकारी मुताबिक वाड्रा ने ट्विटर पर अपना आधिकारिक खाता पहली बार रविवार को खोला और सोमवार को वह लखनऊ चली गईं जहां उन्होंने रोड शो कर राजनीतिक में अपनी धमाकेदार सक्रियता दर्ज कराई। कांग्रेस महासचिव का पदभार ग्रहण करने के बाद वह पहली बार उत्तर प्रदेश की यात्रा हैं। कांग्रेस महासचिव सिर्फ 7 लोगों को फॉलो कर रही है जिनमें कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा सचिन पायलट, अशोक गहलोत, अहमद पटेल, रणदीप सिंह सुरजेवाला और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं।

PunjabKesariसक्रिय राजनीति में आने के बाद वाड्रा सोशल मीडिया पर पहली बार आई हैं। कांग्रेस ने उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी महासचिव बनाया है। वह सोमवार से उत्तर प्रदेश के अपने प्रभार वाले क्षेत्र के 4 दिन के दौरे पर हैं जहां वह रोड शो के अलावा लोगों से मुलाकात करेंगी ओर कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!