Edited By Ruby,Updated: 25 Jan, 2019 01:56 PM
हापुड़ जिला और शहर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रियंका गांधी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया..
हापुड़ः हापुड़ जिला और शहर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रियंका गांधी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया।
मेरठ रोड पर कांग्रेस नेता खेम सिंह सहारा के कार्यालय पर हुई बैठक में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय कुमार ने कहा कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से कार्यकर्ताओं में जोश उमड़ पड़ा है। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी और उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक सीटें जीतेगी।
कांग्रेस शहराध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने से युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने जिस तरह मध्य प्रदेश में कांग्रेस को जिताया है। यहां भी सिंधिया के आने से कांग्रेस मजबूत होगी।