कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र प्रकाश के निधन पर प्रियंका गांधी ने जताया शोक

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 14 Aug, 2020 04:10 PM

priyanka gandhi mourns the death of senior congress leader goyal

कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गाजियाबाद से लोकसभा के सदस्य रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र प्रकाश गोयल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त...

लखनऊः कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गाजियाबाद से लोकसभा के सदस्य रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र प्रकाश गोयल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रियंका ने शुक्रवार को जारी अपने शोक संदेश में कहा ‘‘ पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने जिस सेवा और समर्पण से काम किया है उसे हमेशा याद रखा जाएगा। पीड़ित परिजनों, परिवार के सदस्यों तथा समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।

उन्होंने कहा ‘‘सुरेन्द्र प्रकाश गोयल जी कांग्रेस के एक मज़बूत और समर्पित नेता तथा लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। इस दुखद क्षण में भगवान उनके परिवार को यह कष्ट सहने का साहस दें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।''

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!