Edited By Umakant yadav,Updated: 21 Dec, 2020 05:21 PM
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोती लाल वोरा के निधन पर उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गहरा शोक प्रकट किया है।
नयी दिल्ली/लखनऊ: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोती लाल वोरा के निधन पर उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गहरा शोक प्रकट किया है। प्रियंका वाड्रा ने एक ट्वीट में कहा कि परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य चले गए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ श्री मोतीलाल वोरा जी के निधन से कांग्रेस पार्टी के हर एक नेता, हर एक कार्यकर्ता को व्यक्तिगत तौर पर दु:ख महसूस हो रहा है। वोरा जी कांग्रेस की विचारधारा के प्रति निष्ठा, समर्पण और धैर्य के प्रतीक थे। 92 साल की उम्र में भी हर मीटिंग में उनकी मौजूदगी रही, हर निर्णय पर उन्होंने अपने विचार खुलकर प्रकट किए। आज दु:ख भरे दिल से उन्हें अलविदा कहते हुए यह महसूस हो रहा है कि परिवार के एक बड़े बुजुर्ग सदस्य चले गए हैं। हम सब उन्हें बहुत याद करेंगे।''