अमेठी में 'सिलेंडर' वाले लोग, अब 'सरेंडर' कर रहे हैं': अखिलेश

Edited By Ramkesh,Updated: 17 May, 2024 03:49 PM

people with cylinder in amethi are now surrendering akhilesh

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेठी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी का बिना नाम लिए ही जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि अमेठी में सिलेंडर वाले लोग अब सरेंडर कर रहे हैं। उन्होंने  कहा कि मुझे...

अमेठी: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेठी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी का बिना नाम लिए ही जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि अमेठी में सिलेंडर वाले लोग अब सरेंडर कर रहे हैं। उन्होंने  कहा कि मुझे याद है मीठी चीनी के लिए कड़वा झूठ बोल रहे थे, अब अमेठी वाले कह रहे हैं कि जिसने 13 रुपए किलो चीनी देने का वादा और वादा नहीं पूरा किया उसे वोट नहीं देंगे।


भविष्य और संविधान को बचाने का चुनाव 
लोकसभा चुनाव देश के भविष्य और संविधान को बचाने का अवसर है। जिले के अतरर कस्बे में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों को छीन रही है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। महंगाई बढ़ रही है। मुनाफाखोरों ने खाद की बोरी भी छोटी कर दी। अन्ना पशुओं का समस्या से निजात अब तक नहीं मिला। 2022 में प्रधानमंत्री ने कहा था कि सरकार बनने के साथ ही और अन्ना मवेशियों की समस्या 15 दिन में समाप्त हो जाएगी लेकिन दो वर्ष बाद भी समस्या बनी है।

पेपर लीक की घटना नौजवानों के साथ धोखा 
अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सबसे बड़ी खनन माफिया है। पेपर लीक कराती है। जिससे उन्हें नौकरी और नौकरी में आरक्षण न देना पड़े।  जनता को समुद्र मंथन की भांति लूटने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अमेठी को क्या दिया। यहां की यूनिवर्सिटी में कोई दलित ,पिछड़ा नौकरी पाया क्या। भाजपा केवल हवाई अड्डे सहित तमाम सरकारी. संपत्तियों व उपक्रम को बेचने का काम कर रही है। किसानों व नौजवानों के साथ धोखा कर रही है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा और किसान बेहाल है। सपा सरकार ने किसानों की सिंचाई व्यवस्था मुफ्त की थी। भाजपा बोडर् लगाकर वसूली कर रही है। मुख्यमंत्री तमंचे की बात करते हैं लेकिन कहीं बिजली का कारखाना नहीं लगवाया। बल्कि घर-घर बिजली के मीटर लगवा दिए गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय दो गुना करने का वादा पूरा न होने के बाद भी सरकार अब किसानों को जबरन नैनो खरीदवा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!