दलितों-पिछड़ों को BJP ही दे रही राजनीति में भागीदारी: डॉ. निर्मल

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 25 Aug, 2020 06:32 PM

participation in politics is giving bjp only to backward dr nirmal

उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉक्टर लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा है कि दलितों को राजनीति में केवल भारतीय जनता पार्टी ही भागीदारी...

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉक्टर लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा है कि दलितों को राजनीति में केवल भारतीय जनता पार्टी ही भागीदारी दे रही है। अन्य राजनीतिक दल केवल वोट लेने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम में दलितों-पिछड़ों और महिलाओं की भागीदारी को और भी मजबूत किया है। जबकि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हमेशा दलितों और पिछड़ों को ठगने का काम किया है। यादव के परिवारवाद से प्रदेश की जनता परेशान है। यह लोहिया का समाजवाद नहीं, बल्कि अखिलेश यादव का परिवारवाद है।

डॉक्टर निर्मल ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने 41 पदाधिकारियों की घोषणा की है। इस टीम में महिलाओं और युवाओं को सबसे अधिक तरजीह दी गई है। जातीय समीकरण को संतुलित और सभी की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए पिछड़ी जतियों के 12 पदाधिकारी बनाए गए हैं। आठ दलित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। दलितों को राजनीति में भाजपा ही भागीदारी दे रही है, अन्य राजनीतिक दल केवल वोट लेने का काम करते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!