Edited By Deepika Rajput,Updated: 08 Oct, 2018 09:30 AM
अयोध्या में विवादित रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर आमरण अनशन पर डटे छावनी के महंत परमहंस दास को रविवार देर रात पुलिस ने अनशन स्थल से हिरासत में ले लिया।
अयोध्याः अयोध्या में विवादित रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर आमरण अनशन पर डटे छावनी के महंत परमहंस दास को रविवार देर रात पुलिस ने अनशन स्थल से हिरासत में ले लिया।
एसपी सिटी ने बताया कि महंत की हालत लगातार खराब हो रही है। उनकी पल्स रेट काफी नीचे चली गई है। लिहाजा उन्हें आपात चिकित्सा के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ ले जाया गया है। वहीं महंत को उठाने की जानकारी मिलते ही संतों में आक्रोश फैल गया।
महंत को मनाने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री एवं औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना रविवार रात 8:45 बजे पहुंचे। विकास मंत्री ने 20 मिनट तक महंत परमहंस दास से बात की, लेकिन उन्होंने अनशन नहीं तोड़ा।