औरैया में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 22 Nov, 2024 01:24 PM

painful road accident in auraiya high speed car collided with a tree

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। कार में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके पर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर...

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। कार में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके पर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा जहां पर एक ने व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

PunjabKesari
                                          घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी 


शादी समारोह में शामिल होने ग्वालियर जा रहा था परिवार
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना गंगा बाबा मोड़ के समीप अनियंत्रित कार शीशम के पेड़ से टकरा गई। कार में एक ही परिवार के 7 लोगों  सवार थे  जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोगों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार की सुबह सात बजे की है। रसूलाबाद के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी कृष्ण बिहारी (60) परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने ग्वालियर जा रहे थे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में सवार कृष्ण बिहारी (60), नीरज चतुर्वेदी (40) पुत्र कृष्ण बिहारी, ऋषभ (12) पुत्र नीरज को मृत अवस्था में बाहर निकाला।

घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए रेफर किया गया
कार में सवार  मधुदेवी (60) पत्नी कृष्ण बिहारी, अर्चना (40) पत्नी नीरज चतुर्वेदी, ऋषि (8) पुत्र नीरज, योगेश (40) पुत्र रामस्वरूप को घायल अवस्था में बाहर निकाला। सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां मधू की भी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। सभी घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए रेफर किया गया है। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी एमपी सिंह मौके पर पहुंचे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!