Edited By Deepika Rajput,Updated: 01 Oct, 2018 10:23 AM
उत्तर प्रदेश में ओडीएफ की समय सीमा बढ़ गई है। अब 2 अक्टूबर की जगह 30 नवंबर तक प्रदेश को ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। 2 अक्टूबर तक सिर्फ 34 जनपद ही ओडीएफ घोषित हो पाएंगे।
लखनऊः उत्तर प्रदेश में ओडीएफ की समय सीमा बढ़ गई है। अब 2 अक्टूबर की जगह 30 नवंबर तक प्रदेश को ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। 2 अक्टूबर तक सिर्फ 34 जनपद ही ओडीएफ घोषित हो पाएंगे।
बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए कटिबद्ध है और दो अक्टूबर तक पूरे प्रदेश को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) कर दिया जाएगा। लेकिन अब इसकी समय सीमा बढ़ा दी गई है।