नोटबंदी और GST से व्यापार हुआ चौपट, व्यापारियों की माली हालत बिगड़ी: अखिलेश

Edited By Ruby,Updated: 05 Mar, 2019 11:00 AM

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासनकाल के दौरान नोटबंदी और जीएसटी से व्यापार चौपट होने से व्यापारियों की माली हालत बिगड़ी है। यादव व्यापारी समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए अखिलेश ने...

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासनकाल के दौरान नोटबंदी और जीएसटी से व्यापार चौपट होने से व्यापारियों की माली हालत बिगड़ी है।

यादव व्यापारी समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि व्यापारी समाज काम करना चाहता है, लेकिन भाजपा सरकार की नीतियों के चलते उसका काम धंधा सब चौपट होता जा रहा है। भाजपा राज में बेरोजगारों की फौज का विस्तार होता जा रहा है। भ्रष्टाचार, आतंकवाद, कालाधन कुछ भी समाप्त नहीं हुआ है। वर्ष 1991 में वैश्वीकरणके साथ बाजार खोल दिया गया इससे विश्व व्यापार संगठन के दवाब में कई ऐसे निर्णय हुए जो देश के लिए हितकर नहीं थे। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए थे उनको न निभाकर उसने लोगों का भरोसा तोड़ा है। विकास करने के बजाय भाजपा ने लोगों को भरमाने, भटकाने का काम किया है। इससे समाज का हर वर्ग परेशान है और ऊबा हुआ है। वह अब अपना निर्णय मतदान के दिन देगा। यादव ने कहा कि खेत और बाजार का रिश्ता परस्पर निर्भर रहता है। किसान की खुशहाली से व्यापार भी फलता फूलता है, लेकिन सरसों की अच्छी फसल के बावजूद बाहर से खाने का तेल निर्यात किया जा रहा है। इससे किसान को नुकसान होगा। भाजपा के पास पैसा और मीडिया की ताकत है। बांर्डिग और मार्केटिंग की राजनीति में भाजपा माहिर है। भाजपा की साजिशों से हमें सावधान रहना है।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!